नासा ने खोजा एक नया ग्रह

नासा ने खोजा एक नया ग्रह

अंतरिक्ष के नए-नए रहस्यों का पता लगाने वाली एजेंसी नासा ने सौर मंडल के बाहर एक नए ग्रह को खोज निकाला है। ये ग्रह पृथ्वी से 53 प्रकाशवर्ष दूर एक तारे की परिक्रमा कर रहा है। इस नए ग्रह का नाम एच डी 21749 बी दिया गया है। इसे नासा की ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट यानि TESS ने खोजा है।

पृथ्वी के  नजदीक होने के बावजूद ये ग्रह काफी ठंडा है और इसका तापमान 300 डिग्री फारेहनाइट है। इसे तारे का एक चक्कर पूरा करने में 36 दिन लगते हैं। नासा ने TESS  सैटेलाइट को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया था। एच डी 21749 बी से पहले TESS  सैटेलाइट ने दो अन्य ग्रहों को भी खोज निकाला था। नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक ये अबतक का सबसे ठंडा छोटा ग्रह है लेकिन पृथ्वी की तुलना में बहुत बड़ा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि घने वायुमंडल के चलते एच डी 21749 बी ग्रह पर जीवन की संभावना हो सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − one =

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.