धनतेरस पर ये भी जान लें

धनतेरस पर ये भी जान लें

धनतेरस का पर्व हर साल दिवाली से ठीक पहले धन-वैभव और सुख-समृद्धि लेकर आता है। कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को ये त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवंतरि और धन के देवता कुबेर की पूजा होती है। भगवान धनवंतरि को विष्णु स्वरूप माना जाता है, जो हाथ में अमृत कलश धारण किए होते हैं। धनतेरस के दिन बाजारों में खूब रौनक रहती है। धनतेरस के दिन सोने और चांदी के अलावा बर्तन भी खरीदे जाते हैं। इस दिन लोग घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए सोने-चांदी की खरीदारी करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर सोना-चांदी और बर्तन खरीदने पर पूरे साल भर संपन्नता बनी रहती है। लेकिन इससे भी जरूरी है कि धनतेरस आने से पहले आप ये जान लें कि क्या खरीदें और क्या भूलकर भी ना खरीदें। तो आइये जानते हैं कुछ खास बातें।

– लोहे से बने सामान को बिल्कुल ना खरीदें। इससे सिर्फ परेशानियां ही बढ़ती हैं।

– शीशे से बने सामान को भी घर ना लाएं। क्योंकि शीशे की वस्तुओं पर राहु का आधिपत्य होता है, जिससे परेशानी हो सकती है।

– काले रंग की वस्तुओं को खरीदने से हमेशा बचें।

इस सबके अलावा धनतेरस से पहले घर की साफ-सफाई का भी बड़ा महत्व है। इससे आय, धन और भाग्य तीनों चमकते हैं। धनतेरस के दिन ईशान कोण की सफाई जरूर करें ताकि माता लक्ष्मी की कृपा पूरी तरह से बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 1 =

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.