इस साल कब-कब बदलेगा आपका भाग्य, जानें

इस साल कब-कब बदलेगा आपका भाग्य, जानें

साल 2021 में शनि अपनी स्वराशि मकर में, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके अलावा सूर्य, मंगल, गुरू, शुक्र, बुध और चंद्रमा इस साल राशि परिवर्तन करते रहेंगे। हर साल 14 जनवरी यानि मकर संक्रांति से सूर्य देव दक्षिण की बजाए उत्तर दिशा की ओर भ्रमण करना शुरू करते हैं। जब तक सूर्य,, पूर्व से दक्षिण की ओर गमन करते हैं तब तक उनकी किरणों का असर खराब माना जाता है, लेकिन जैसे ही वो पूर्व से उत्तर की ओर गमन करने लगते हैं तब उनकी किरणों से मन और सेहत काफी अच्छी रहती है। यही कारण है कि उत्तरायण में मृत्यु होने से व्यक्ति को मोक्ष मिलता है।

ग्रहों के चाल बदलने से व्यक्ति को कई बार शुभ तो कई बार अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। राशि परिवर्तन किसी भी व्यक्ति के जीवन में तरक्की, नौकरी और अचानक धन प्राप्ति का योग लेकर आता है। साल 2021 में मंगल ग्रह 7 बार, गुरू 3 बार, सूर्य 11 बार, शुक्र 15 बार, बुध 19 बार और चंद्रमा हर सवा दो दिन में अपना राशि परिवर्तन करेंगे। सबसे ऊर्जावान ग्रह मंगल,, अपनी राशि करीब डेढ़ महीने में बदलते हैं। इस साल मंगल 7 बार अपना राशि परिवर्तन करेंगे। बुध का आखिरी राशि परिवर्तन 29 दिसंबर को होगा। साल 2021 में गुरू ग्रह 3 बार अपनी चाल बदलेंगे। गुरू करीब 13 महीने में अपना राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र ग्रह 30 दिसंबर को अपना आखिरी राशि परिवर्तन करेंगे। कला, सौंदर्यता, भौतिक सुख-समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र वृश्चिक राशि से धनु राशि में गोचर कर चुके हैं। शुक्र धनु राशि में 28 जनवरी 2021 तक रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − six =

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.