भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी दोनों की ही पूजा से जीवन में धन, वैभव, सुख और संपन्नता आती है। अगर लोग चाहते हैं कि उनके घर में माता लक्ष्मी का निवास हो और धन की कमी कभी न रहे, तो इसके लिए उन्हें शुक्रवार को ‘श्री सूक्तम्’ का पाठ करना चाहिए। इसके मंत्रों के जाप से लोगों की मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही साथ व्यक्ति के वैवाहिक जीवन में भी मधुरता आती है।
‘श्री सूक्तम्’ ऋग्वेद से लिया गया मंत्र है, जो माता लक्ष्मी की आराधना के लिए संस्कृत में लिखा गया है। जो लोग सुखी जीवन की कामना करते हैं, उन्हें इसका पाठ जरूर करना चाहिए। माता लक्ष्मी को अति प्रिय ‘श्री सूक्तम्’ मंत्र लोगों के जीवन में ऐश्वर्य और खुशहाली ला सकता है। इसके पाठ से मां लक्ष्मी अपने भक्तों की धन से जुड़ी हर तरह की समस्याएं को दूर करती हैं। इतना ही नहीं, माता लोगों को यश और कीर्ति भी प्रदान करती हैं। इनकी पूजा से धन की प्राप्ति होती है, साथ ही वैभव भी मिलता है। जीवन सुख-समृद्धि और सफलता से भर जाता है। ‘श्री सूक्तम्’ पाठ विशेषत: नवरात्रि में करना बेहद शुभ माना गया है। इससे माता की कृपा बरसती है।