छठ के बारे में क्या ये जानते हैं आप ?

छठ के बारे में क्या ये जानते हैं आप ?

वैसे तो छठ का पर्व लगभग पूरे देश में मनाया जाता है। लेकिन इस पर्व का बिहार से खास नाता है। कहते हैं कि महाभारत काल में सूर्य पुत्र कर्ण ने सबसे पहले बिहार में ही ये पूजा की थी। बिहार को कर्ण की जन्मस्थली भी कहा जाता है। इसलिए ये त्यौहार बिहार के लोगों का प्रमुख पर्व है। इसके अलावा छठ पर्व की छटा बिहार से अलग हुए झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत अन्य जगहों पर भी देखने को मिलती है। छठ पर्व की अपनी एक अलग ही पहचान है। छठ माता के साथ ही सूर्य पूजा का खास विधान बिहार के पर्व में साफ तौर पर देखी जा सकती है। बिहार में सूर्य देव की पूजा महाभारत काल से होने से इस राज्य का खास महत्व है। यही कारण है कि बिहार के लोगों की आस्‍था सूर्य देव में ज्‍यादा है। सूर्य की पूजा में अर्घ्‍य देने की परंपरा काफी पुरानी है। पवित्र नदियों के जल से सूर्य को अर्घ्‍य देने और स्‍नान करने का खासा महत्‍व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =

Time limit is exhausted. Please reload the CAPTCHA.